Ro no D15139/23

पहले भूकम्प, अब एटमबम फोड़ेंगे राहुल गांधी वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी….

बदलते मौसम के कारण बुखार से पीड़ित झण्डू वाॅक के लिये आते नहीं थे तो बण्डू भी बाहर नहीं निकलते थे।

सप्ताह भर के विछोह के बाद दोनों दोस्त मिले तो राहुल गांधी का ताजा बयान सामने था। इनकी चर्चा का प्रमुख पात्र राहुल गांधी फिर से चर्चा में है।

झण्डू बोले-‘चुनाव आयोग से राहुल गांधी को काफी शिकायतें हैं। बेहद नाराज हैं।राहुल ने बयान दिया है कि ‘इलेक्शन कमीशन वोटों की चोरी में इन्वाॅल्व है। हमारे पास सबूत हैं।

सौ प्रतिशत प्रूफ के साथ बोल रहा हूं। रिलीज करते ही देश को पता चल जाएगा।

हमने इन्वेस्टिगेशन करवाया है। जो हमको मिला है वो एटम बम है। उन्होंने ंसंसद के बाहर कहा कि मेरे पास एटम बम है। जब ये फूटेगा तो इलेक्शन कमीशन दिखेगा नहीं। एटम बम है। फूटेगा तो इलेक्शन कमीशन दिखेगा नहीं हिंदुस्तान में’।

झण्डू की बात पर बण्डू ने जोर का ठहाका लगाया और बोले -‘एटम बम है राहुल के पास। याद है एक बार उन्होंने बयान दिया था कि जब मैं संसद में बोलूंगा तो भूकम्प आ जाएगा।

लगभग 8 साल पहले उनके इस भूकम्प वाले बयान पर शरद पवार ने चुटकी ली थी कि अगर भूकम्प आ जाता तो हम संसद से बाहर कैसे निकलते। चुंकि भूकम्प नहीं आया तो हम अब सुकून से सो सकते हैं’।

बण्डू ने हंसते-हंसते कहा – ‘बेचारे शरद पवार एक बार फिर घबरा रहे होंगे कि अगर एटम बम फटा तो क्या होगा। लेकिन ये सोचकर सुकून से हैं कि वे संसद में नही हैं। लिहाजा उन्हें कोई खतरा नहीं है।

झण्डू ने कहा – आगे तो सुनो राहुल गांधी ने कहा ‘और एक बात जो बहुत जरूरी है।’,यानि जो बहुत जरूरी बात थी वो इतनी जरूरी थी कि वे भूल गये थे बोलना।

याद आया तो बोले कि ‘बहुत सीरियसली बोल रहा हूं कि इलेक्शन कमीशन में जो भी ये काम कर रहे हैं हम उनको छोड़ेंगे नहीं। आप जो भी हों। रिटायर्ड हों, कहीं भी हों हम आपको ढूंढ निकालेंगे’, हम आपको छोड़ेंगे नहीं’।

इस बात पर झण्डू सीरियस हो गये और बोले ‘अपने बड़बोलेपन की वजह से राहुल गांधी पहले भी कई बार मुकदमें झेल चुके हैं, माफी मांग चुके हैं। अबकी किसी ने आयोग को धमकाने के लिये मामला दायर कर दिया तो फिर लपेटे में आ जाएंगे।

वैसे भी पहले से अदालत की तलवार लटक रही है सर पर। जाने कब जेल से बुलावा आ जाए’।

झण्डू-बण्डू ने इस वार्ता के बड़े मजे लिये और एटम बम के डर से जल्दी-जल्दी घर को चल दिये….. हंसते…हंसते….

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक

मोबा. 9522170700

‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      अब लोग मुकद्दर के सिकंदर बनने की राह पर चल पड़े हैं। क्योंकि अब लोगों के अंदर मरने के बाद वास्तव में फिर से ज़िंदा होने की चाहत पैदा…

    Read more

    आज मीन में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, लेकिन इन राशियों पर संकट के संकेत, पढ़ें 3 अप्रैल का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज के सूर्योदय कालीन ग्रह गोचर की बात करें तो मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे. बुध और राहु कुंभ…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?