Ro no D15139/23

बच्चों के विकास में जन्म के पश्चात प्रारंभिक दो वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण – कलेक्टर

*- दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित*

*- कलेक्टर सीआरसी ठाकुरटोला में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में हुए शामिल*

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव आज सीआरसी ठाकुरटोला में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिशुवती माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के लिए सही एवं संतुलित पोषण आहार देने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के जन्म के पश्चात प्रारंभिक दो वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इस अवधि में मस्तिष्क का तीव्र विकास होता है। इसलिए बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को घर पर तिरंगा पौष्टिक भोजन देने के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाले रेडी-टू-ईट आहार के उपयोग करने कहा। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, स्वस्थ खान-पान एवं बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने सीआरसी ठाकुरटोला के विभिन्न सेवा इकाइयों एवं ओपीडी का निरीक्षण कर विशेषज्ञों एवं लाभार्थियों से चर्चा की तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास की प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम में पद्मश्री पुखराज बाफना ने स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत अभिभावकों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संतुलित आहार, मातृ स्वास्थ्य एवं बाल पोषण पर विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई एवं छह माह तक के शिशुओं के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
क्रमांक 95 —————–

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन