Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने के दिए गए निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फूटे चना एवं अन्य खाद्य में सिंथेटिक केमिकल औरामिन की उपस्थिति की जांच की गई। टीम द्वारा फर्म प्रकाशचंद, नेमीचंद एण्ड संस, अवधराम नमकीन, देवांगन जी नमकीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर फूटे चना, रंगीन मटर खाद्य सामग्री के कुल 8 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। संकलित सभी खाद्य सामग्री नमूने में औरामिन नामक केमिकल का पता लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला में प्रेषित किया गया है।
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि नमूनों में औरमिन पाये जाने पर संबंधित फर्म पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि औरामिन एक घटक पीले रंग की डाई है। जिसका उपयोग सामान्य: औद्योगिक उपयोग के लिए किया जाता है। खाद्य पदाथों में इसका उपयोग वर्जित है। यह एक सस्ती, आसानी से उपलब्ध और चटक पीला रंग प्रदान करने के लिए उपयोग में लायी जाती है, इसलिए अन्य राज्यों के खाद्य कारोबारकर्ता हल्दी के स्थान पर इसका उपयोग खाद्य पदार्थों जैसे फूटा चना को घटक पीला एवं आकर्षक रंग प्रदान करने के लिए करते पाए गए है। खाद्य सामग्री में औरमिन की उपस्थिति खाद्य सामग्री को उपयोग के लिए असुरक्षित बना देती है। इससे कैंसर, अंगों की क्षति, उत्परिवर्तन, तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोग हो सकते है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिकों को स्वस्थ रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नागरिकों से औरमिन एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण से संबंधित जानकारी होने पर गुरुद्वारा चौक स्थिति कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….