Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की उन्नत धान खरीदी व्यवस्था से संवर रही किसानों की तकदीर

रामपुर केंद्र पर खरीदी के प्रथम दिन किसानों की सक्रियता-कृषक विनय सिंह ने 100 क्विंटल धान का किया विक्रय
धान खरीदी में समर्थन मूल्य ने दिया सहारा-किसानों के लिए खुला समृद्धि का मार्ग: किसान विनय सिंह

प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुभारंभ के साथ ही किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह का वातावरण है। इसी उत्साह को नई दिशा देते हुए जिले के करतला विकासखंड के रामपुर के रहने वाले मेहनतकश किसान श्री विनय सिंह ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूरा लाभ उठाया और अपनी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त किया। इस खरीफ वर्ष 2025-26 में कृषक विनय सिंह ने सहकारी समिति रामपुर में धान खरीदी शुरुआत के पहले ही दिन अपनी उपज का 100 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। वे बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर तौल प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित है। समिति के कर्मचारियों का सहयोग, साफ-सुथरी व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाएँ उन्हें अत्यंत संतोषजनक लगीं। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि उनकी मेहनत का अधिकारपूर्वक मूल्य भी सुनिश्चित हुआ। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया सरकार द्वारा निर्धारित 3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था ने उनकी आय में सीधा सकारात्मक प्रभाव डाला है। आर्थिक स्थिरता मिलने से वे अपनी अगली फसल की तैयारी और परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं।  किसान विनय सिंह मानते हैं कि प्रदेश की यह नई, आधुनिक और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया वास्तव में किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग खोल रही है। तकनीक के उपयोग और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने किसानों की परेशानियों को काफी हद तक कम किया है और उनकी आय को सुरक्षित बनाया है।
छत्तीसगढ़ की उन्नत धान खरीदी प्रणाली आज प्रदेश के हजारों किसानों के लिए आर्थिक उन्नति का नई उम्मीद और अवसर लेकर आई है। इससे न केवल किसान की आय में वृद्धि होगी, बल्कि खेती और अधिक सुरक्षित,  स्थायी और उन्नत बनेगा।

  • Related Posts

    संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत

      *संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित*…

    Read more

    इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

      *पाँच दिवसीय फेम टूर में मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय वैभव* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील