Ro no D15139/23

अखिल भारतीय इंट्रा ग्रुप ‘F’ हॉकी चैंपियनशिप का भव्य समापन, भुवनेश्वर विजेता, अंबिकापुर उपविजेता

समापन समारोह में कलेक्टर श्री भोसकर हुए शामिल
 

अम्बिकापुर 28 जून 2025/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल इंट्रा ग्रुप ‘F’ हॉकी चैंपियनशिप का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विलास भोसकर शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय आगमन पर प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने कलेक्टर का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम सैनिक स्कूल परिसर में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया, तत्पश्चात कैप्टन विक्रम बत्रा भवन में समापन समारोह में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में तीन वर्गकृजूनियर बालक, सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित हुए। सम्मिलित अंकों के आधार पर सैनिक स्कूल भुवनेश्वर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया जबकि सैनिक स्कूल अंबिकापुर उपविजेता रहा।
जूनियर बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सैनिक स्कूल कोरूकोंडा के कैडेट जतिन को मिला, बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल भुवनेश्वर की दीपशिखा प्रियदर्शनी और सब-जूनियर बालक वर्ग में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के कैडेट अमित धाकड़ ने यह सम्मान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री भोसकर ने विजेता टीमों को प्रमाणपत्र, पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हार ही जीत की तैयारी का पहला कदम है और आंतरिक शक्ति ही व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचाती है।
सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल सोबती ने कहा कि सैनिक स्कूल सोसायटी की ओर से प्रस्तावित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के माध्यम से बालिका कैडेटों को पहली बार खेल का राष्ट्रीय मंच मिला है। कर्नल सोबती ने  सैनिक स्कूल सोसायटी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आयोजन बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होनें कहा कि जीत-हार के परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण यह रहा सैनिक स्कूल सोसायटी के इस कदम से कैडेटों के बीच सौहार्द, सहयोग और नेतृत्व के उच्च मूल्यों को विकसित करने में सहायता मिली है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने सैनिक स्कूल के आधारभूत निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में प्रवेश लेने वाले आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा का संपूर्ण व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।
समारोह में चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों को प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर, तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) पी श्रीनिवास एवं उपविजेता टीमों को प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट अवि दीक्षित ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कैडेट समीर भास्कर ने प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत