Ro no D15139/23

बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

*स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन एवं शुभंकर-लोगो का अनावरण*

रायपुर, 08 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी का शुभारम्भ आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ पर आधारित शुभंकर तथा ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ थीम पर आधारित लोगो का अनावरण भी किया।

*15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर होंगे शामिल*

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में देश के विभिन्न राज्यों से 15 हजार से अधिक रोवर और रेंजर शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल युवाओं की सहभागिता का अद्भुत संगम होगा, बल्कि इसमें राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों और विभागीय अधिकारियों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की।

*वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने व्यक्त की प्रसन्नता*

भारत स्काउट गाइड, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने इस वृहद राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर देने के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया और इसे सफल बनाने का आश्वासन दिया। जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव ने आभार वक्तव्य में कहा कि मातृभूमि बालोद में इतने महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का होना अत्यंत गर्व की बात है और यह आयोजन निश्चित रूप से ऐतिहासिक और यादगार बनेगा।

*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित*

भूमिपूजन कार्यक्रम में कलेक्टर बालोद, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जंबूरी डायरेक्टर श्री अमर क्षेत्री तथा स्काउट-गाइड संगठन से जुड़े अनेक अधिकारी और सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास