Ro no D15139/23

किसानों के वास्तविक उपज का सही दाम मिलने से खेती-किसानी की ओर बढ़ा रूझान

पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से किसान श्री गोपाल साहू ने खरीदा मोटरसाईकल
– विगत वर्ष धान बिक्री की प्राप्त राशि से किसान शांतनुराम ने खेत में लगवाया स्प्रिंकलर, ले रहे डबल फसल
– किसानों को उनकी मेहनत का मिल रहा फल
– शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों के घर आ रही समृद्धि
– धान खरीदी केन्द्र सांकरा में किसानों ने उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की
राजनांदगांव 20 नवम्बर 2025। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। धान उपार्जन केन्द्र सांकरा में किसानों में धान उत्सव को लेकर हर्ष व्याप्त है। ग्राम सांकरा से आए किसान श्री गोपाल साहू ने कहा कि वे 350 कट्टा धान बिक्री के लिए लेकर आए हैं। उनके पास 8 एकड़ 50 डिसमिल खेती जमीन है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन के माध्यम से टोकन कटवाया था और धान खरीदी केन्द्र आने के बाद उनके धान की तौलाई इलेक्ट्रानिक मशीन के माध्यम से पादर्शितापूर्वक शीघ्र किया गया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र सांकरा में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। किसान श्री गोपाल ने कहा कि पिछले वर्ष धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका के साथ ही खेती-किसानों के कार्य में मददगार साबित हुई है। धान विक्रय की प्राप्त राशि का उपयोग अपने खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेत में बोर करवाया और आने जाने के लिए एक मोटरसाईकल खरीदी है। जिससे उन्हें कही पर भी आना-जाना सुगम हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सही दर पर धान खरीदी की जा रही है। शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत संतुष्ट है।  इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
ग्राम सांकरा के किसान श्री शांतनुराम साहू ने बताया कि उनके पास पौने 2 एकड़ खेती जमीन है और 24 क्ंिवटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सांकरा में ऑनलाईन टोकन और इलेक्ट्रानिक कांटा बाट के माध्यम से धान की तौलाई की जा रही है। किसानों के वास्तविक उपज का सही दाम मिलने से खेती-किसानी की ओर रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है। किसान शांतनुराम ने बताया कि वे पिछले वर्ष धान बिक्री से मिली राशि का उन्होंने खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेत में स्प्रिंकलर खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में सब्जी की खेती करते हैं, लेकिन इस वर्ष सब्जी के साथ गेंहू की फसल लेने का सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र सांकरा के अंतर्गत इंदावनी, धीरी, सांकरा और ईरा ग्राम शामिल है। धान उपार्जन केन्द्र सांकरा में 1174 पंजीकृत किसान है। खरीदी केन्द्र में ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर किसान धान विक्रय करने आ रहे हैं। किसानों को यह जानकारी दी जा रही है कि किसान अपनी टोकन पर्ची, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक का पासबुक की प्रति लेकर आए। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, सरना एवं पतला धान की खरीदी की जा रही है।

  • Related Posts

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

    *जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री श्री चौधरी* *छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित* रायपुर, 20 मार्च 2026 (IMNB…

    Read more

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….