Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न फिटनेस व जरूरी दस्तावेजों के बिना चल रहे व्यावसायिक वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश बिना लाइसेंस वाहन से स्कूल आने वाले छात्रों के मामले में प्राचार्यों पर होगी कार्यवाही

 

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, सहायक कलेक्टर  अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   राकेश पाटनवार, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर  व्यास ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता अत्यंत आवश्यक होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाए, ताकि एंबुलेंस समय पर मौके पर पहुंच सके और घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाए। साथ ही वाहनों का बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने वाहनों में अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार किट तथा यात्रियों के लिए आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं की नियमित जांच कर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके अलावा कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई स्कूली छात्र बिना लाइसेंस के वाहन चलाकर स्कूल आता पाया जाता है, तो संबंधित स्कूल के प्राचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित ब्लैक स्पॉट और ब्लाइंड स्पॉट पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके कार्यालयों में निजी वाहनों से आने वाले कर्मचारियों के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। यदि कोई कर्मचारी इन सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही करें।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण