Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

डीजे पर प्रतिबंध का निर्णय, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2025/  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में आगामी गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष श्री सफी अहमद, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री रामसिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव,एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर एवं एएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे दोनों पर्वों को मिलजुलकर, भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि सरगुजा की पहचान आपसी एकता और भाईचारे में निहित है, जिसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहेगा। शांति समिति के सदस्यों के अनुरोध एवं  सहमति पश्चात  बैठक में डीजे बजाने पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जुलूस एवं विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग और अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हुड़दंगियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में नगर निगम और संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि गणेश विसर्जन घाटों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, यातायात पुलिस को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती करने को कहा गया ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत  पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193599 पर संपर्क करें।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!