Ro no D15139/23

रूद्री में बनेगी हाउसिंग बोर्ड की नई कॉलोनी, आगे व्यवसायिक परिसर भी होगा

कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, प्रारंभिक रिपोर्ट पर की चर्चा 

धमतरी । रूद्री मे सिंचाई विभाग के पुराने और जर्जर अनुपयोगी गोदाम तथा कार्यालय भवन की जगह जल्द ही नये मकान और व्यवसायिक परिसर खड़ा नजर आएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर सिंचाई विभाग की इस भूमि पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल री-डेवलपमेंट योजना के तहत नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आज सिंचाई विभाग की इस भूमि का हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और नगरनिगम आयुक्त के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के स्वामित्व वाली लगभग साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि में से दो हेक्टेयर भूमि पर आवासीय-व्यवसायिक परिसर विकसित करने पर अधिकारियों से चर्चा की।

हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर सिंचाई विभाग के पुराने जर्जर और अनुपयोगी गोदामों तथा कार्यालय भवन को मिलाकर नये आवासीय-व्यवसायिक परिसर की प्रारंभिक योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए भूमि का हस्तांतरण करने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मौखिक स्वीकृति भी मिल गई है। पूरी योजना को जल्द ही अंतिम रूप देकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस जगह पर 82 स्वतंत्र मकान और 40 दुकानों का निर्माण कर परिसर के विकास की योजना है। यहां 45 स्वतंत्र एमआईजी मकान और 37 स्वतत्र एलआईजी मकान बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के टूटने वाले उप संभागीय कार्यालय का भवन, प्रयोगशाला भवन और सिंचाई कालोनी के 8 एच टाईप भवन भी बनाकर दिए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस परिसर में लगभग डेढ़ हजार वर्गफीट के भूखण्ड पर लगभग एक हजार वर्गफीट में निर्मित 2 बीएचके एमआईजी मकान बनेंगे। इसी तरह लगभग एक हजार वर्गफीट के भूखण्ड पर लगभग 600 वर्गफीट के 2 बीएचके एलआईजी मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिसर में भीतरी सड़कें लगभग 9 मीटर चौड़ी होंगी। इसके साथ ही पूरे परिसर के प्रवेश स्थान पर दो मंजिला व्यवसायिक परिसर होगा, जिसमें 40 दुकानें बनाईं जाएंगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस पूरी परियोजना की कागजी कार्रवाई कर इसे जल्द से जल्द स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजने के निर्देश हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि इस परियोजना से शहर में लोगों को रहने के लिए अच्छे मकान तो मिलेंगी ही, साथ ही व्यवसायिक परिसर विकसित होने से रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी इस जमीन का उपयोग हो जाने से शासन को भी राजस्व प्राप्त होगा और नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। गंगरेल बांध के नजदीक होने के कारण यहां पर्यटन बढ़ने की भी संभावना रहेगी।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?