Ro no D15139/23

एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बिखरेगी संस्कृति की छटा 18 फरवरी से चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आगामी 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजित इस रजत महोत्सव का उद्घाटन समारोह 18 फरवरी को संध्या 04 बजे चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री  केदार कश्यप होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर के सांसद  महेश कश्यप द्वारा की जाएगी। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव और चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस महोत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक  चैतराम अटामी, बस्तर विधायक  लखेश्वर बघेल और जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष  वेदवती कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही नगर निगम जगदलपुर के महापौर  संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष  श्रीनिवास राव मद्दी और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष  बलदेव मंडावी, केंद्रीय मर्यादित बैंक बस्तर के अध्यक्ष  दिनेश कश्यप और चित्रकोट के सरपंच  भंवर मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहेंगे। यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का संगम होगा, बल्कि स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं का भी केंद्र बनेगा। आयोजन समिति चित्रकोट महोत्सव 2026 ने समस्त नागरिकों से इस भव्य समारोह में सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    दुघर्टना के कारण बनने वाले स्थानों को ठीक करें निर्माण एजेंसीः कलेक्टर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित दुर्घटना-मुक्त कोरबा की दिशा में बड़ा कदम : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

      कोरबा, 08 अप्रैल 2026 /जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सड़क सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने हेतु कलेक्टर  कुणाल…

    Read more

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार ने अध्ययन भ्रमण से वापस आए सरपंचों से लिए सुझाव सरपंचों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

      जशपुरनगर 08 अप्रैल 2026/  जिला पंचायत के सभा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार  ने अध्ययन भ्रमण से वापस आए सरपंचों से लिए सुझाव इसके साथ ही बैठक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?