Ro no D15139/23

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

 

कोरबा, 01 जून 2026/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन दिए।
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तालाब गहरीकरण, भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से लाभ दिलाने, राशन कार्ड, पट्टा प्रदान करने, सीमांकन, भूमि डायवर्जन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित मामलों सहित कुल 140 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो और आवेदकों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराया जाए।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल एवं श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    सत्ता पक्ष से धर्म लाल कौशिक,विपक्ष से राघवेंद्र उत्कृष्ट विधायक, प्रिंट मीडिया से संत राम साहू इलेक्ट्रॉनिक से राजेश राज,सौरभ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान

    रायपुर  छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा परिसर में आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका के कर कमलों से लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले ’’नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण’’ हुआ। ‘‘नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण