Ro no D15139/23

सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा गुणवत्ता में आ रहा सुधार, शासकीय प्राथमिक शाला घटोन में अब दो शिक्षक,अभिवावकों ने पहल के लिए जताया आभार

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2025/  छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत सरगुजा जिले के सुदूर पहाड़ी अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस पहल किए गए है। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में घटोन में शासकीय प्राथमिक शाला को विशेष लाभ मिला है। अब इस विद्यालय में एक के स्थान पर दो शिक्षक पदस्थ हो गए हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा को नई गति मिल रही है।

घटोन प्राथमिक शाला, पटकुरा ग्राम पंचायत से लगभग 9 किलोमीटर दूर पहाड़ की ऊँचाई पर स्थित है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के बच्चों में शिक्षा के प्रति गहरी लगन है। पहले विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक, श्री देव कुमार पण्डो पदस्थ थे, जो कठिन परिस्थितियों में पूरे विद्यालय का संचालन कर रहे थे। अब शासन द्वारा शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत एक और शिक्षक, श्री कंवर साय की पदस्थापना की गई है।

नए शिक्षक के जुड़ने से अब विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा। इससे बच्चों को विषयवार शिक्षण का लाभ मिलेगा और विद्यालय की नियमितता भी बढ़ेगी। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने युक्तियुक्तकरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पहाड़ के ऊपर बसे हमारे गांव में अब बच्चों को सही ढंग से पढ़ाई का अवसर मिलेगा। यह शासन की बहुत अच्छी पहल है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की युक्तियुक्तकरण नीति का उद्देश्य है कि किसी भी विद्यालय में शिक्षक की कमी न रहे। प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। शासन की पहल से घटोन जैसे दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलेगा।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?