Ro no D15139/23

दुखद घटना ने ज्योति से छीना सहारा तो मुख्यमंत्री ने सिर पर रखा हांथ

तपकरा की बालिका की पूर्ण पढ़ाई का मुख्यमंत्री ने लिया जिम्मा

जशपुरनगर 18 जुलाई 2025/ राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। तपकरा में हुए ट्रिपल मर्डर केस में अपने स्वजनों को खोने वाली ज्योति ठाकुर की इस दुखद घटना ने सब कुछ छीन लिया था। ऐसे में अपने रिश्तेदारों के घर रह रही ज्योति को अपने भविष्य को लेकर चिंता होने लगी थी। उसकी चिंता को देखकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय को दी गयी। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरन्त कार्यवाही की और ज्योति के भविष्य को सुरक्षित करने एवं उसे संरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने ज्योति के भविष्य को संवारने के लिए उसकी आगे की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है। इसके साथ ही ज्योति को गणवेश और स्कूली किताबें भी उपलब्ध कराई हैं। जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्योति को प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचित करने को कहा है। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा एक ऐसी बच्ची जिसकी एक दुखद घटना ने सब कुछ छीन लिया था उसे सहारा देने का एक सराहनीय कदम उठाया है। इससे ज्योति को ना केवल आगे बढ़ने का संबल प्राप्त होगा, उसके भविष्य को भी उज्ज्वल राह प्राप्त होगी। यह पूरे समाज में भरोसा और उम्मीद जगाने वाला कदम है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?