Ro no D15139/23

रोमांच, प्रकृति और आनंद से सराबोर रहा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का दूसरा दिन

मयाली नेचर कैंप में वाटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइडिंग और बर्ड वॉचिंग ने बढ़ाया उत्सव का आकर्षण

जशपुरनगर 07 नवम्बर 2025/ ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ के दूसरे दिन मयाली नेचर कैंप में रोमांच, उत्साह और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। मयाली डैम के जलाशय में आज दिनभर वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच छाया रहा, जहां प्रतिभागियों ने वाटर साइकलिंग, कयाकिंग और बोटिंग का भरपूर आनंद लिया। जशपुर की शांत वादियों में पानी के साथ यह साहसिक अनुभव हर प्रतिभागी के लिए यादगार रहा। जंबूरी में जशपुर और अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जशपुर की हसीन वादियों में हो रहे जंबूरी में जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्रीड़ा परिसर, नवसंकल्प एवं नवगुरुकुल के तहत चयनित मेधावी बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल और एडवेंचर गतिविधियों में झलका उत्साह –
जंबूरी के दूसरे दिन बॉक्स क्रिकेट, एटीवी राइडिंग और नेट बॉल जैसी गतिविधियों ने प्रतिभागियों को उत्साह से भर दिया। एटीवी बाइक राइडिंग के दौरान युवाओं ने जंगलों के बीच मिट्टी के रास्तों पर गति और संतुलन का रोमांच महसूस किया। नेट बॉल और क्रिकेट मुकाबलों में भी प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
सुबह की शुरुआत बर्ड वॉचिंग से, दिनभर रहा उत्सव का रंग –
रायपुर से आई प्रतिभागी नीलिमा यादव ने बताया कि वे जंबूरी के दौरान होमस्टे में ठहरीं और सुबह 4 बजे से बर्ड वॉचिंग में शामिल हुईं, जिसमें 18 प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में चार तरह की साहसिक गतिविधियों में भाग लेने का अनुभव बेहद रोमांचक रहा और जिला प्रशासन की व्यवस्था उत्कृष्ट है।
प्रतिभागियों ने साझा किए अपने अनुभव –
कबीरधाम जिला से आए राकेश जायसवाल और संजय यादव ने कहा कि वाटर एक्टिविटीज़ का अनुभव शानदार रहा। उन्होंने वाटर साइकलिंग, एटीवी बाइक राइडिंग और कल्चरल एक्टिविटीज़ का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कह कि कैंपिंग का अनुभव यादगार रहा और जिला प्रशासन की व्यवस्था अनुकरणीय है। इसी प्रकार बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिला से आई रागिनी जायसवाल ने कहा कि “अब तक हमने बस्तर की खूबसूरती देखी थी, अब जशपुर की वादियों का अनुभव मिला है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है, सभी को यहाँ आना चाहिए।” ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का यह दूसरा दिन रोमांच, साहस और प्राकृतिक सौंदर्य के संगम के रूप में प्रतिभागियों के दिलों में हमेशा के लिए बस गया। आने वाले दिनों में भी यह आयोजन जशपुर को छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर नई ऊँचाई देगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?