Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025 का दूसरा दिन कवर्धा में उत्साह और उमंग से भरपूर रहा

कवर्धा, 3 नवम्बर 2025: । नगर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंच पर आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जहां दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे शहर के प्रसिद्ध गायक एवं स्वर संवेदना ग्रुप के राजीव केशरी। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और लोकप्रिय फिल्मी गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राजीव केशरी ने छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की महक से भरपूर गीतों के साथ-साथ आधुनिक गीतों के माध्यम से भी समरसता का संदेश दिया।
राजीव केशरी और उनकी टीम ने ” चना के दार राजा ” छत्तीसगढ़िया” जैसे गीतों से लोगों के मन को छू लिया, वहीं पार्श्व गीत ” भोले ओ भोले, दिल में हों तुम आंखों में तुम, तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन, सोचेंगे तुम्हे प्यार, याद आ रहा है तेरा प्यार जैसे फिल्मी गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक मोबाइल फ्लैशलाइट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
राज्योत्सव कार्यक्रम में शहर सहित जिलेभर से लोग शामिल हुए। जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, वरिष्ठ नागरिक , बुजुर्ग, महिलाएँ, युवा और बच्चे सभी ने एक साथ छत्तीसगढ़ के गौरव और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लिया। आयोजन समिति ने मंच, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की उत्तम व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया और राजीव केशरी सहित स्वर संवेदना ग्रुप को मंच से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कवर्धा में हुए इस संगीतमय राज्योत्सव की गूंज देर रात तक शहर की फिज़ाओं में सुनाई देती रही।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान