Ro no D15139/23

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से माध्यम से डोंगरगांव एवं अर्जुनी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 88 नमूने संकलित कर मौके पर जांच किया गया। जिनमें से 3 नमूने अवमानक एवं 2 नमूनों के लेबल में त्रुटि पाई गई है। खाद्य कारोबार कर्ताओं को नियमानुसार सही खाद्य पदार्थ विक्रय करने एवं विनिर्माण करने निर्देशित किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा राहुल स्वीट्स डोंगरगांव से बूंदी लड्डू, पनीर एवं पेड़ा, मानसरोवर होटल डोंगरगांव से कलाकंद, मोतीचूर लड्डू एवं पेड़ा गौतम जलपान गृह डोंगरगांव से मलाई चाप, कलाकंद, मगज लडडू एवं बूंदी लड्डू, मेसर्स धनीराम जगदीशराम एण्ड संस अर्जुनी से मैदा, उरद दाल, मसूर दाल एवं बेसन, सोयाबीन तेल का नमूना संकलित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के नागरिकों तक सही गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है। नागरिक किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन 9340597097 पर दे सकते हैं।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा

    *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना* *मुख्यमंत्री पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा में हुए शामिल* रायपुर 22 मार्च 2026/ चैत्र…

    Read more

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत