Ro no D15139/23

देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत की आत्मा, लोकतंत्र पर प्रहार किया : भावना बोहरा

25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में आपातकाल घोषित किये जाने के विरोध में आज जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आपतकाल की 50वीं बरसी पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मशील सेनानियों व मीसाबंदियों श्री हरीश लुनिया जी,श्रीमती कुमारी देवी सोनी जी और श्री विजय यादव जी को सम्मानित किया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन व प्रेस की आज़ादी पर लगाए गए प्रतिबंध के प्रति विरोध प्रकट किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 से 77 तक लगाया गया आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उस दौरमें इंदिरा सरकार ने संविधान की मूल भावना को दरकिनार कर लोकतंत्र के आत्मा, संवैधानिक संस्थाओं, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिक अधिकारों पर आघात किया। आपातकाल का कालखंड भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में कलंक के टीके की तरह हैं। कांग्रेस ने आपातकाल की आड़ में भारत की आत्मा पर प्रहार किया। यह कोई प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र को कुचलने की साजिश थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को नजरअंदाज किया, जनता के मौलिक अधिकार छीने, और असहमति की हर आवाज को जेल में बंद कर दिया। प्रेस की आजादी पर ताले लगाए गए, विपक्ष के नेताओं को कैद किया गया, और आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हुआ। कांग्रेस का यह कदम सत्ता की लालच और तानाशाही की मानसिकता का प्रतीक है। जब उनकी सत्ता पर सवाल उठे, तो उन्होंने जनता को ही दबाने की कोशिश की। भ्रष्टाचार और कुशासन की आलोचना को दबाने के लिए आपातकाल थोपा गया। लेकिन वे भूल गए कि भारत की जनता गुलामी की जंजीरें तोड़ना जानती है। जयप्रकाश नारायण जी, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी और लाखों देशवासियों ने इस अंधेरे के खिलाफ आवाज उठाई। सड़कों पर उतरे नौजवानों ने साबित किया कि लोकतंत्र किसी एक पार्टी का बंधक नहीं, बल्कि जनता की ताकत है।

भावना बोहरा ने कहा कि यह कोई साधारण निर्णय नहीं था; यह था एक तानाशाही थी, जहां सत्ता की भूख ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की। यह देश केवल सत्ता का मोह नहीं, बल्कि संघर्ष और साहस की कहानी है। एक वह युग था जब लोगों की आवाज को कुचला गया और आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता की आवाज को सुना जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधार, सामाजिक कल्याण और अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है।”मेक इन इंडिया” और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत किया है। किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं ने समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है। धारा 370 हटाना, नई शिक्षा नीति, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, आज़ादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना, तीन तलाक कानून, वक्फ बोर्ड अधिनियम और जापान को पीछे कर आज भारत, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। मोदी सरकार की इन उपलब्धियों ने विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया है। आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और वैश्विक नेतृत्व के साथ, हम 2047 तक स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में एक समृद्ध और समावेशी भारत का सपना साकार करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री रोशन दुबे, श्रीमती दीपा धुर्वे, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री रूपेश जैन, जिला प्रशासन कबीरधाम के जिलाधीश श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी, वन मंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान