Ro no D15139/23

बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने सांसदद्वय एवं कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

धमतरी, 13 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नवीन खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में पहली बार जिला स्तरीय बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता गंगरेल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों एवं टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा सांसद द्वय श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्री भोजराज नाग तथा विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम से सौजन्य भेंट की | इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे ।
सांसद द्वय एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास एवं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गंगरेल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने जिले में बीच वॉलीबॉल जैसे नए खेल के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह उत्पन्न किया है तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों की संभावनाओं को भी सुदृढ़ किया है।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास