Ro no D15139/23

सीलन, छत से पानी टपकने व जहरीले जंतुओं की चिंता अब हुई दूर

श्री कैलाशदानी को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर

जशपुरनगर, 16 जनवरी 2025/ बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी, जमीन पर सीलन, जहरीले कीड़े और सांपों के डर के साए में रहना, किसी का भी जीवन कठिन बना देता है। निम्न आय वर्ग वाले बमुश्किल से ही घर-परिवार के खर्चे चला पाते हैं। इन उलझनों के बीच अपने परिवार वालों के लिए एक पक्का छत दिला पाना एक सपने की तरह होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की इस पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराने की जो शुरूआत की थी, उसका असर बड़े पैमाने पर जमीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में गरीबों को आवास देने की इस योजना के क्रियान्यवन में काफी तेजी आई है।
ऐसी ही दुलदुला निवासी श्री कैलाशदानी को जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला तो उसकी बहुत सी चिंताई दूर हो गई। आवास मिलने से पहले उनके पास मिट्टी का घर होने की वजह से छत से पानी टपकने व जहरीले जंतुओं की समस्या से भी उन्हें हमेशा जूझना पड़ता था। श्री कैलासदानी के पास  खेती के लिए सिर्फ 2.5 एकड़ भूमि है। तीन बेटियों के पिता श्री कैलास जीवनयापन के लिए खेती के अलावा मजदूरी का भी काम करते हैं। इसके साथ ही वे छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपने और अपने परिवार की जिंदगी की गाड़ी चला रहे हैं।
श्री कैलासदानी को जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जब पक्का आवास मिला तो उनके चेहरे में एक संतोष का भाव नजर आया। उनकी बहुत सी चिंताई दूर हो गई। आज पक्का आवास में वे और उनके परिवार के लोग रह रहे हैं। उनका परिवार आज काफी खुश है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि गरीबों के लिए पक्का आवास उपलब्ध कराने की सरकार की यह योजना लोगों के सपने को पूरा कर रहा है।

  • Related Posts

    राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण हेतु 14 मार्च 2026 को जशपुर जिले में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न

    जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो की तैयारियों के लिए आपसी समन्वय और समयबद्ध तरीके से करें कार्यः जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जिला पंचायत सीईओ ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक ली एग्रीस्टेक पंजीयन 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश

    जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि एवं उससे सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम