Ro no D15139/23

फिर गूंजा पीएम आवास का मुद्दाः विपक्ष ने कहा- वसूली करने वाले कलेक्टर कब नपेंगे, शर्मा बोले- जांच के बाद होगी कार्यवाही

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने पीएम आवास में वसूली का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। वहीं मंत्री विजय शर्मा के बयान के बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने पीएम आवास का मुद्दा उठाया। इस दौरान विपक्ष ने आवास के नाम पर लोगों से वसूली करने का आरोप लगाया। जिस पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा- शिकायत आएगी तो जांच करके उचित कार्यवाही करेंगे वहीं इस दौरान पक्ष- विपक्ष के बीच नोक-झोंक देखने को भी मिला।

चरणदास महंत ने पूछा- जून 2025 तक की स्थिति निर्धारित लक्ष्य कितना पूरा हुआ। जिस पर पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा- लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को मकान दिए गए हैं। वहीं इस बीच महंत ने पूछा- सीएम ने कहा था पीएम आवास में शिकायत आएगी तो कलेक्टर नपेंगे, मेरे पास कई शिकायत है, तखतपुर में आवास के नाम पर वसूली की गई है। कवर्धा में ही बैगा परिवारों से आवास मित्रों ने पैसे की वसूली की गई है।

जांच के बाद होगी कार्यवाही विजय शर्मा

पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा- कुकदुर पंचायत में लेन देन की शिकायत आई है जिसकी जांच कर रहे है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- कई जगहों पर मनरेगा के तहत पेमेंट नहीं हुआ है। पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा- 30 जून तक के लेबर पेमेंट पूरा हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- कई जगह काम अधूरा है, जबकि उसे पूरा दिखाया जा रहा है, मैं शिकायत इसकी ऊपर तक करूंगा। मंत्री तो एआई के आंकड़े तक को गलत कह रहे हैं।

सदन में हुआ हंगामा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा- एआई की रिपोर्ट में हमेशा रहता है कि वो पूर्णतः विश्वसनीय नहीं है। इस बीच पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा- जिनकी सरकार ने आवास को ठुकराया वो आज सवाल खड़े कर रहे हैं। विजय शर्मा के इस बयान के बाद सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच नोक-झोंक हुई। साथ ही हंगामे की स्थिति बन गई।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?