Ro no D15139/23

दिल्ली में हर तरफ धुएं की चादर, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेना भी दूभर

राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हर इलाके में धुएं की चादर देखने को मिली। यहां कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार भी दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हर दिन दिल्ली में प्रदूषण की धुंध देखने को मिल रही है। दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे दिल्ली वालों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। दिल्ली की आबोहवा में प्रदूषण की लेयर साफ देखी जा सकती है। दिल्ली की प्रदूषित हवा महिलाओं, बुजुर्गों और खासतौर पर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। सरकार की ओर से इसपर काबू पाने के लाख दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सभी दावे बेअसर दिखाई दे रहे हैं।

कहां-कितना रहा एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 381 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में घने कोहरे की एक परत छाई रही। बवाना में सुबह 7 बजे सबसे अधिक 435 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, एनएसआईटी द्वारका में सबसे कम 313 एक्यूआई दर्ज किया गया। आनंद विहार की हवा में एक्यूआई 429 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 390, आरके पुरम में 397, आईटीओ में 384, पंजाबी बाग में 411, पटपड़गंज में 401, पूसा में 360 और द्वारका सेक्टर-8 में 386 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर एक्यूआई 388 दर्ज किया गया।

दिल्ली में सांस लेना दूभर

फिलहाल दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में GRAP-3 लागू किया गया है। इसके बावजूद दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का भी कहना है कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो N95 मास्क जरूर लगाएं। डॉक्टर सुबह-सुबह की रनिंग और मॉर्निंग वॉक से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है। यह कदम एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि प्रदूषण की स्थिति को संतुलित किया जा सके।

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….