पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में दिखा उत्साह – IMNB NEWS AGENCY

पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में दिखा उत्साह

विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा मतदाता लखन लाल ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

कांकेर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में मतदान के लिए युवा मतदाताओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मतदाता बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाया। कांकेर विधानसभा के मावलीपारा के नए वोटरों ने मतदान केंद्र में 19 वर्षीय कृष्णा नेताम, रवींद्र कुमार शेष ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 21 वर्षीय इंद्रजीत नेताम पिछले विधानसभा निर्वाचन में घर से बाहर होने के कारण मतदान नही कर पाया था, लेकिन इस बार अपने गांव आकर लोकसभा निर्वाचन में पहली बार मतदान किया।

इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह कमार जनजाति के ग्राम मावलीपारा निवासी 25 वर्षीय युवा मतदाता लखन लाल मंडावी ने मतदान केन्द्र क्रमांक-221 पूर्व माध्यमिक शाला में पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि वे हर निर्वाचन में मतदान करते आये हैं। गत वर्षों में दो बार मतदान कर चुके हैं और आज वे तीसरी बार लोकसभा निर्वाचन में मतदान कर रहे हैं।

इसके अलावा मावलीपारा के ही युवा मतदाता 24 वर्षीय दामिनी साहू और 19 वर्षीय साधना मंडावी ने भी मतदान केन्द्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा निर्वाचन में मतदान के बाद उत्साहित कु. दामिनी और कु. साधना ने बताया वह दूसरी बार मतदान कर रही हैं और पूर्व में गत विधानसभा में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

दूधमुंहे बच्चे को लेकर मतदान करने पहुंची श्रीमती सरिता धनेलिया

कांकेर विधानसभा क्षेत्र के गॉंव मावलीपारा के ही 25 वर्षीय मतदाता श्रीमती सरिता धनेलिया अपने नौ माह के दूधमुंहे बेटे तेजस को गोद में लेकर पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-221 में मतदान करने पहुँची। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री साय ने रखा दूरदर्शी विकास का रोडमैप* रायपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य…

    Read more

    नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 0 सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15…

    Read more

    You Missed

    प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

    राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

    अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका

    अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका