Ro no D15139/23

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Malaysia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच हुई बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मोदी ने इब्राहिम के साथ बातचीत के बाद कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत और मलेशिया स्पेशल रिलेशनशिप शेयर करते हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मलेशिया काउंटर टेररिज्म एक्टिविटी, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की आबादी रहती है. एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ा है. डिजिटल इकोनॉमी, बायोटेक और आईटी में निवेश बढ़े हैं. पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क भी मजबूत हुए हैं. इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर दोनों देशों ने साझेदारी को नई ऊंचाई देने का फैसला किया है.

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास के इंजन के रूप में उभर रहा है. हम आसियान के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए कमिटेड हैं. हमारा सामूहिक मत है कि आज की चुनौतियों का सामना करने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन में सुधार करना आवश्यक है. आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है कि इसको लेकर कोई दोहरा मापदंड नहीं होगा. आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा.

रक्षा क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा

मोदी के साथ बातचीत के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, संपर्क और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे. ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक फ्रंट पर भारत ने शानदार वृद्धि दर्ज की है.

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    Hormuz : न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में भारत के दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी में हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में इस अहम…

    Read more

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    Russia Offer US: रूस ने अमेरिका के सामने एक चौंकाने वाला सौदा रखा है. पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने कहा है कि अगर अमेरिका यूक्रेन को खुफिया जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत