Ro no D15139/23

बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार

जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की साक्षी बनने जा रही है, जहाँ बस्तर हेरिटेज मैराथन के माध्यम से न केवल धावकों का दमखम दिखेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा पर सम्मान की झड़ी भी होगी। लालबाग मैदान जगदलपुर से शुरू होने वाली इस मैराथन की सबसे खास बात इसकी विशाल पुरस्कार राशि है, जो देशभर के एथलीटों को आकर्षित कर रही है। आयोजन में मुख्य आकर्षण 42 किलोमीटर की ओपन श्रेणी है, जहाँ पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को 1,50,000 (डेढ़ लाख) रुपये के भव्य नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसी श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए 75,000 और तृतीय स्थान के लिए 50,000 रुपये की राशि सुरक्षित की गई है, जबकि टॉप 10 में आने वाले हर धावक को नकद इनाम दिया जाएगा।

पुरस्कारों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमता, बल्कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में भी जीत का जुनून दोगुना करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,00,000 (एक लाख) रुपये की राशि तय की गई है। इसमें भी द्वितीय विजेता को 50,000 और तृतीय को 25,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने ओपन कैटेगरी के समान ही बस्तर कैटेगरी के लिए भी अलग से समान पुरस्कार राशि का प्रावधान किया है, जिससे बस्तर के युवाओं को अपनी मिट्टी पर ही राष्ट्रीय स्तर का सम्मान और आर्थिक प्रोत्साहन प्राप्त हो सके।

जो धावक कम दूरी की चुनौतियों को पसंद करते हैं, उनके लिए 10 किलोमीटर की रन मैराथन में जूनियर और ओपन श्रेणियों के तहत प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये रखा गया है। साथ ही उत्सव के रूप में आयोजित होने वाली 5 किलोमीटर की फन रन में भी सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के विजेताओं को 10,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की सभी श्रेणियों में पांचवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों के लिए नकद पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है, जो इसे राज्य के सबसे आकर्षक खेल आयोजनों में से एक बनाता है।

इस स्वर्णिम अवसर का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए आधिकारिक क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही www.bastarheritage.run के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य खेल के माध्यम से बस्तर की विरासत को चमकाना है। यदि आप भी अपनी रफ्तार के दम पर इन बड़े पुरस्कारों को अपने नाम करना चाहते हैं, तो 22 मार्च की सुबह लालबाग मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। विस्तृत जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9244079533 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ जिले के पशुधन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज