Ro no D15139/23

ये 3 गलतियां इंसान को बना देती हैं हंसी का पात्र, समाज में पहचान और इज्जत दोनों हो जाती हैं खत्म

 चाणक्य नीति में कुछ ऐसी आदतों और गलतियों का जिक्र मिलता है जिनकी वजह से समाज में आपकी इज्जत खत्म होती और साथ ही आप मात्र एक हंसी के पात्र बनकर ही रह जाते हैं. अगर आप समाज में इज्जत पाना चाहते हैं तो इन गलतियों को समय रहते ही आपको सुधार लेना चाहिए.

आचार्य चाणक्य की अगर बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. मानवजाति की भलाई के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं जिन्हें हम आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल, समृद्ध और सम्मान से भरा जीवन जीना है तो उसे चाणक्य की बताई इन बातों का पालन जरूर ही करना चाहिए. चाणक्य नीति की अगर गहराई से बात करें तो यह हमें जीवन को समझदारी और सतर्कता की नजर से देखने की ही शिक्षा देती है. वे कहते हैं अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ मेहनत नहीं करनी होती है आपको सोच समझकर फैसले भी लेने पड़ते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी गलत आदतें और फैसले होते हैं जिनकी वजह से समाज में आपका काफी बुरी तरीके से मजाक तक बन सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों और गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से समाज में आपका मजाक बनता है और आप खुद में दूसरों के सामने शर्मिंदा भी महसूस करने लगते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बिना सोचे-समझे वाद-विवाद करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी लोग बात-बात पर तुरंत दूसरों से बहस करने लगते हैं वे अक्सर खुद को ही दूसरों के सामने कमजोर दिखा देते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे हमेशा गुस्से में आकर या फिर बिना जानकारी के भी दूसरों के सामने अपनी राय रख देते हैं. ऐसा नतीजा होता है कि लोग उसे हल्के में लेने लगते हैं और साथ ही जमकर मजाक भी उड़ाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब आप सोच-समझकर और पूरे तर्क के साथ दूसरों के सामने अपनी बातों को रखते हैं तो वे ध्यान और सम्मान से आपकी बातों को सुनते हैं.

दूसरों की नकल करना

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि जो भी व्यक्ति दूसरों की आदतों को, काम करने के तरीकों को या फिर बात करने के तरीकों की नकल सिर्फ दिखावे के लिए करता है उसका समाज में सिर्फ मजाक ही उड़ाया जाता है. इस तरह के लोग जीवनभर हंसी के पात्र बनकर ही रह जाते हैं. जो भी इंसान दूसरों की नकल करता है वह खुद अपनी अलग पहचान नहीं बना पाता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको किसी भी काम को अपने तरीके और अपनी समझ के अनुसार ही करना चाहिए.

जरूरत से ज्यादा बात करना या खोखले दिखावा करना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी इंसान अपनी क्षमता से ज्यादा दिखावा करता है या फिर हर बात में शामिल होना चाहता है वह दूसरों के सामने मजाक का पात्र बनकर ही रह जाता है. इस तरह की गलतियां अक्सर वही करते हैं जो हर समय दूसरों को इम्प्रेस करने में ही लगे रहते हैं. जब आप जरूरत से ज्यादा दिखावा करते हैं या फिर बोलते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास कमजोर दिखने लगता है और दूसरे भी आपको गंभीरता से लेना छोड़ देते हैं. अगर समाज में अपनी इज्जत को बरकरार रखना है तो सोच-समझकर और जितनी जरूरत उतनी ही बात करें.

  • Related Posts

    नगर निगम, दिखावे की दहाड़-सामने मनमानी का पहाड़, आनलाईन टैक्स भी ढकोसला, हा…हा…हम नहीं सुधरेंगे; अफसरांे की छुपा-छुपाई, आयुक्त को अंगूठा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी….

      आयुक्त नगर निगम रायपुर ने मोर रायपुर एप को जनता के साथ एक बेशर्म मजाक बना देने के मामले में एक आम बयान दिया। आप समझ ही गये होंगे…

    Read more

    तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा

    Lauki Chilla Recipe: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. जब वजन बढ़ जाता है तो इसका असर सिर्फ हमारे कॉन्फिडेंस पर नहीं पड़ता…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा