Ro no D15139/23

बुजुर्गों के लिए वरदान हैं ये योगासन, दूर होगा जोड़ों के दर्द और तनाव

समय का चक्र निरंतर चलता रहता है और बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में कई सारे बदलाव आते हैं। लोगों का मानना है कि बढ़ती उम्र यानी शारीरिक कमजोरी या फिर बीमारियों का घर, हालांकि योग से ये धारणा बदली जा सकती है।

कुछ आसनों के रोजाना अभ्यास से हड्डियां मजबूत होती हैं। जोड़ों का दर्द ठीक रहता है। पाचन में सुधार होता है और तनाव से राहत मिलती है। हम आपको ऐसे कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिसे बुजुर्ग भी कर सकते हैं।

वीरभद्रासन: इसे अंग्रेजी में वॉरियर पोज भी कहते हैं। इसे करने से शरीर मजबूत रहने के साथ संतुलन भी बनता है और मन शांत रहता है।

बालासन: इस आसन को करने से तनाव कम होता है और शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, इसके नियमित अभ्यास करने से तनाव कम होता है और पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है, जिससे अपच, वात, और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

ताड़ासन: यह आसन बढ़ती उम्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके नियमित अभ्यास से रक्त संचार बेहतर होने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर की मुद्रा को सुधारता है, जिससे ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।

कटि चक्रासन: यह तनाव कम करने के साथ एकाग्रता बढ़ाता है। साथ ही याददाश्त को बेहतर बनाता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है। इसके नियमित अभ्यास से बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है और उन्हें भावनात्मक रूप से स्थिर रहने में मदद मिलती है।

भ्रामरी- यह प्राणायाम हर उम्र के लोग कर सकते हैं। अक्सर बुजुर्ग अवस्था में नींद कम आती है। इसके नियमित अभ्यास से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। याददाश्त बेहतर होती है। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।

इन आसनों के नियमित अभ्यास से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, लेकिन कोई भी नया व्यायाम शुरू करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, खासकर यदि कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है।

  • Related Posts

    Sara Ali Khan Controversies: ‘केदारनाथ’ से लेकर मंदिर दर्शन तक, जब इन वजहों से सुर्खियों में रहीं सारा अली खान

    बॉलीवुड में ‘केदारनाथ’ से कदम रखने वाली अभिनेत्री सारा अली खान 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं. अपनी शुरुआती फिल्मों से ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना…

    Read more

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से की शादी, 10 साल बाद बने पति-पत्नी

    Cristiano Ronaldo wedding: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर और मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर ली है. पुर्तगाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम