Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर

रायपुर, 29 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, जो वर्षों से कच्चे और असुरक्षित मकानों में जीवन यापन कर रहे थे, अब सुरक्षित, पक्के और सम्मानजनक आवास में रहने का सपना साकार कर पा रहे हैं।

 

राज्य के विभिन्न जिलों में इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे न केवल उन्हें सुरक्षित आश्रय मिल रहा है, बल्कि आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा की भावना भी मजबूत हो रही है।

 

इसी कड़ी में बलरामपुर जिला के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगचौरा की निवासी श्रीमती धनेश्वरी की कहानी इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण है। कभी कच्ची दीवारों और टपकती छत के नीचे जीवन गुजारने वाली श्रीमती धनेश्वरी के लिए पक्का घर केवल एक सपना था। आर्थिक सीमाओं के कारण वे अपने बलबूते घर बनाने में असमर्थ थीं।योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और शासन की त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उन्हें आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके बाद पूरे परिवार के सहयोग से उन्होंने अपने सपनों के घर का निर्माण शुरू किया। धीरे-धीरे उनका सपना साकार होता गया और आज वे अपने पक्के, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवास में परिवार सहित खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

 

श्रीमती धनेश्वरी बताती हैं कि अब उन्हें मौसम की मार और असुरक्षा का डर नहीं सताता। उनका नया घर न केवल उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और स्थायित्व भी लेकर आया है।

 

राज्य में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों परिवारों को इसी तरह पक्के आवास उपलब्ध हो रहे हैं। यह पहल ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स