Ro no D15139/23

जिले में 16 दिसंबर तक किसानों से 54605.40 मिट्रिक टन धान की हुई खरीदी,

अधिया/रेगहा, वनाधिकार पट्टाधारी व डूबान क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय हेतु  एग्रीस्टेक पोर्टल पर विशेष छूट
किसानों के लिए तुंहर टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन किया गया प्रारंभ

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में 16 दिसम्बर तक 54605.40 मिट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 25793.20 मिट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। वर्तमान में समिति में 28812.20 मिट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है। जिसका आने वाले समय मे तेजी से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवदेनशील धान खरीदी केन्द्रो से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियां में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए तुंहर टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन प्रारंभ किया गया है। अब किसान किसी भी समय ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है तथा एग्रीस्टेक पोर्टल पर अधिया/रेगहा, वनाधिकार पट्टाधारी एवं डूबान क्षेत्र के किसानों को विशेष छूट प्रदान की गई है। इन जनहितकारी निर्णयों से किसानों में राज्य सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    सेवा सेतु ने बनाई सरकारी सेवाएं सरल, घर बैठे मिला निवास प्रमाण पत्र

      डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन और समयबद्ध सेवा से नागरिकों का बढ़ा भरोसा, समय व धन दोनों की हुई बचत धमतरी, 13 जुलाई 2026/ शासन की डिजिटल सेवा पहल “सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,