Ro no D15139/23

बच्चों में शारीरिक विकास के लिए समय पर पोषण आहार आवश्यक, इसलिए घर जाकर भी ध्यान रखेंः कलेक्टर

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र पाली का निरीक्षण किया
इलाज और सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
जाँच रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सऐप पर भेजने के दिए निर्देश

 “क्या नाम है बेटा? खाना ठीक लग रहा है न? आप बच्चे की माँ हैं….. यहाँ कोई समस्या तो नहीं? यहाँ 15 दिन तक आपके बच्चे को पोषण आहार मिलेगा। इसके बाद जब आप घर जाएँगी, तब भी बच्चे को पोषणयुक्त भोजन अवश्य देना। छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित खानपान बहुत जरूरी है। आप नियमित ध्यान रखेंगी तो वजन और लंबाई दोनों बढ़ेंगे। यदि कोई समस्या आए तो तुरंत अस्पताल लेकर आइए।”इन आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पाली स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों की जानकारी माताओं से ली और बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
कलेक्टर  दुदावत ने आज पाली ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, पंजीयन की प्रक्रिया और प्रतिदिन ओपीडी में होने वाले उपचार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला और पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, दवा वितरण केंद्र, ऑपरेशन थियेटर, दंत रोग उपचार कक्ष, नेत्र रोग विभाग तथा प्रयोगशाला का भी विस्तृत अवलोकन किया।
उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए नेत्र विभाग में बंद मशीन को प्रारंभ करने, प्रयोगशाला में जाँच होने के बाद मरीजों को रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेजने और आईसीयू को 15 दिनों के भीतर व्यवस्थित कर संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मरीज को दवा के लिए बाहर न जाना पड़े, अस्पताल एवं जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सभी आवश्यक दवाइयाँ कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, मरीजों की देखभाल और समय पर उपचार की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। सोनोग्राफी सहित सभी यंत्रों के सुचारू रखरखाव, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से भोजन और दवाइयों के वितरण की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें भोजन और दवाइयाँ समय पर मिल रही हैं। कलेक्टर ने प्रयोगशाला की व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आयुष विभाग के सुचारू संचालन, अस्पताल परिसर में नोटिस बोर्ड लगाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र में एमडी मेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, एसडीएम पाली  रोहित सिंह, बीएमओ डॉ. अनिल सराफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पोषण पुनर्वास केंद्र में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कलेक्टर  दुदावत ने पाली स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, भोजन और नियमित स्वास्थ्य जाँच की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनआरसी की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। किचन और वाशरूम की स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर ने माताओं से संवाद कर बच्चों की स्थिति जानी और उनका वजन कर स्वास्थ्य की जाँच की। उन्होंने माताओं को समझाया कि जन्म से छह वर्ष की आयु तक बच्चों को विशेष देखभाल, संतुलित पोषण और नियमित खानपान की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एनआरसी से छुट्टी मिलने के बाद भी बच्चों को पोषण आहार देना जारी रखें, ताकि कमजोरी की स्थिति न रहे और बच्चे स्वस्थ एवं मजबूत बनें।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों की प्रगति और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्माण विभागों की ली बैठक जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने व  प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित

    सभी निर्माण स्थल पर समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व  कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों…

    Read more

    जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च तक

     कोरबा 20 मार्च 2026/जनगणना 2027 अंतर्गत नियुक्त फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत