Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए जिले में ऑनलाइन क्लासेस का संचालन 20 मई से

*- विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन*

 

राजनांदगांव 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन करने वाले युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन, परामर्श एवं लिखित परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से 20 मई 2026 से ऑनलाइन क्लासेस का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव के संयुक्त प्रयास से प्रारंभ की जा रही यह पहल अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी। जिले के 1 हजार 746 अभ्यर्थियों द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन किया गया है। ऐसे सभी पात्र आवेदकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन क्लासेस का संचालन 20 मई 2026 को सुबह 10 बजे से सर्वेश्वर दास नगर निगम स्कूल राजनांदगांव में स्थापित डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से युवाओं को अग्निवीर थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना भर्ती प्रक्रिया, लिखित परीक्षा की तैयारी, आवश्यक सुझाव, परामर्श तथा कैरियर निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अग्निवीर भर्ती से मिलने वाले अवसरों एवं लाभों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। यह मंच युवाओं की जिज्ञासाओं एवं कठिनाइयों के निराकरण में भी सहायक होगा।

जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को ऑनलाइन क्लासेस से जोडऩे हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी पात्र युवाओं से अपील की जा रही है कि वे नियमित रूप से ऑनलाइन क्लासेस से जुड़कर अपनी तैयारी को बेहतर बनाएं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य शासन द्वारा जिले को 1 हजार 586 युवाओं के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरूद्ध जिले में 1 हजार 746 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन कराया है। माह जून में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के पूर्व युवाओं को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवाओं का चयन अग्निवीर भर्ती में सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन ने पात्र आवेदकों से कहा कि वे उपलब्ध कराए जा रहे यूट्यूब लिंक के माध्यम से नियमित रूप से ऑनलाइन क्लासेस में जुड़ें। ऑनलाइन क्लासेस रिकॉर्डेड स्वरूप में भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे आवेदक आवश्यकता अनुसार बाद में भी अध्ययन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

  • Related Posts

    विद्युत विभाग ने बदला क्षतिग्रस्त पोल, वार्ड-11 में आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारु

    जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पत्थलगांव संभाग ने स्पष्ट किया है कि ष्वार्ड 11 में वर्षों पुराना पोल तारों के सहारे खड़ा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई…

    Read more

    ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ का पहला चरण सफल

    वैज्ञानिक मार्गदर्शन से बीजापुर में तसर रेशम उत्पादन को मिलेगी नई गति   रायपुर, 5 अगस्त 2026/ वैज्ञानिक मार्गदर्शन से तसर रेशम उत्पादन को आधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण और बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस