Ro no D15139/23

आज कुल 10 प्रकरणों में 12 लाख 48 हजार 680 रूपए मूल्य के 402.80 क्विंटल (1007 बोरा) अवैध धान जप्त

अब तक कुल 111 प्रकरणों में 4 करोड़ 67 लाख 6 हजार 646 रूपए मूल्य के 15066.66 क्विंटल (37667 बोरा) अवैध धान एवं 7 वाहन जप्त
राजनांदगांव 28 नवम्बर 2025। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 10 प्रकरणों में 12 लाख 48 हजार 680 रूपए मूल्य के 402.80 क्विंटल (1007 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 111 प्रकरणों में 4 करोड़ 67 लाख 6 हजार 646 रूपए मूल्य के 15066.66 क्विंटल (37667 बोरा) अवैध धान एवं 7 वाहन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 3 प्रकरण में 6 लाख 10 हजार 80 रूपए मूल्य के 196.80 क्विंटल (492 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 3 प्रकरणों में 1 लाख 48 हजार 800 रूपए मूल्य के 48 क्विंटल (120 बोरा) एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 4 प्रकरणों में 4 लाख 89 हजार 800 रूपए मूल्य के 158 क्विंटल (395 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 43 प्रकरणों में 2 करोड़ 64 लाख 90 हजार 120 रूपए मूल्य के 8545.20 क्विंटल (21363 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 34 प्रकरण में 92 लाख 86 हजार 546 रूपए मूल्य के 2995.66 क्विंटल (7489 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 34 प्रकरणों में 1 करोड़ 9 लाख 29 हजार 980 रूपए मूल्य के 3525.80 क्विंटल (8815 बोरा) अवैध धान एवं 3 वाहन जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

  • Related Posts

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई*   रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे