Ro no D15139/23

स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप, इस रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद

सुबह ब्रेकफास्ट में टेस्टी और हेल्दी खाना हो तो आप टमाटर सूप को ट्राई कर सकते हैं. यह घर में सभी को पसंद आएगा.

जाड़े के दिनों में गरमा गरम और टेस्टी नाश्ता करना हर किसी को पसंद आता है. आप भी अगर ब्रेकफास्ट के लिए ऐसा ही कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो टमाटर का सूप पी सकते हैं. इसे बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत पड़ती है और समय भी कम लगता है. चलिए इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

टमाटर सूप बनाने की सामग्री

  • टमाटर – 5 (मीडियम आकार के)
  • लहसुन की कलियां – 6-8
  • अदरक – 1 इंच
  • मक्खन – 3 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – 2 छोटे चम्मच
  • सफेद मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • टमाटर कैचप – 2 छोटे चम्मच

टमाटर सूप बनाने की विधि

  • टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, लहसुन और अदरक को काट लें.
  • इसके बाद एक पैन में 3 बड़े चम्मच बटर डालकर पिघला लें और इसमें लहसुन-अदरक डालकर भून लें.
  • फिर पैन में कटे टमाटर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच चीनी डालकर 1 मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद 2 कप पानी डालकर टमाटर को ढककर पकाएं. 8 – 10 मिनट में टमाटर गल जाएगा.
  • फिर आप टमाटर वाले पैन में 1/2 कप पानी डालें और एक बड़े चम्मच या मैशर से इसे अच्छी तरह मैश कर लें.
  • अब आप एक छन्नी में डालकर टमाटर को छान लें.
  • फिर से इसे दोबारा एक पैन में डालें और इसमें 1/2 कप पानी डाल कर गर्म करें.
  • जब यह हल्का गर्म हो जाए तो पैन में स्वादानुसार सफेद मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच मक्खन और 2 छोटे चम्मच टमाटर कैचप डालकर मिक्स कर लें.
  • थोड़ी देर पकने के बाद आपका टमाटर सूप बनकर तैयार हो जाएगा और आप इसे सर्व कर सकते हैं.
  • Related Posts

    मैदा और अंडे के बिना तैयार करें स्वादिष्ट बेसन मफिन, जानें आसान तरीका

    Besan Muffin Recipe: कुणाल कपूर के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बेसन मफिन रेसिपी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा…

    Read more

    रिश्ता टूटने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने की न करें गलती

    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला