Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र पेन्ड्रा एवं कोडगार का किया व्यापक निरीक्षण

किसानों को पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का दिया आश्वासन

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिले में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा और किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पेन्ड्रा और कोडगार स्थित धान खरीदी केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भुगतान प्रक्रिया, टोकन वितरण, किसान सेवा तथा धान के रख-रखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने धान खरीदी समितियों के प्रबंधकों से कटा हुआ टोकन, किसानों की संख्या, धान उपार्जन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि छोटे एवं सीमांत किसानों, जिनकी दो एकड़ तक की खेती है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए टोकन जारी किए जाएं ताकि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े और उनकी खरीदी सुगमता पूर्वक हो सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसानों को खरीद केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और पूरा सिस्टम पारदर्शी एवं सहज बनाया जाएगा।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार के कोचियों या बिचौलियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिससे किसान सीधे समिति से अपना उचित मूल्य प्राप्त कर सकें। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए यह भी पूछा कि क्या उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की कोई समस्या या भुगतान में कोई बाधा तो नहीं आ रही है, तथा समिति वाले उनसे अवैध धन की मांग तो नहीं कर रहे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि यदि किसी भी स्तर पर रिश्वत, दबाव या अनुचित व्यवहार हो तो वे तत्काल शिकायत करें। मंत्री श्री अग्रवाल ने किसानांे को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत भी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकर स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों ने वर्तमान खरीदी प्रक्रिया के महत्व, उसमें आई चुनौतियों और उन्हें दूर करने के उपायों पर चर्चा की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों के हितों की सुरक्षा और उन्हें सम्मानजनक मूल्य दिलाना है। धान उपार्जन केंद्रों में गुणवत्ता नियंत्रण एवं धान के सही रख-रखाव की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि किसान का उत्पादन नष्ट न हो और उसका उचित बाजार मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल एवं तकनीकी विधियों को अपनाकर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्वरित बनाया जाएगा।
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में धान खरीदी को लेकर जिम्मेदारी के उच्चतम स्तर पर काम किया जा रहा है। किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार व विभाग सक्रिय है, जिससे जिले के कृषि क्षेत्र में मजबूती आएगी तथा ग्रामीण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और हर संभव सहायता दें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता