Ro no D15139/23

व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच पहुँचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

*जीएसटी बचत की ली जानकारी*

रायपुर, 27 सितम्बर 2025/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत बिश्रामपुर स्थित सतीश जनरल स्टोर और सूरजपुर के अशोक रेडियो सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं और व्यापारियों से बातचीत कर जीएसटी दरों में आई राहत के लाभ को साझा किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू हुए जीएसटी सुधारों ने देश की कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। यह सुधार केवल आर्थिक दृष्टि से अहम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी एक बड़ा और सकारात्मक कदम है।

नई दरों को उपभोक्ताओं ने स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इससे उनके घरेलू बजट को सीधी राहत मिली है। सस्ती दरों पर उपलब्ध वस्तुओं से परिवारों की आर्थिक बचत बढ़ी है। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी राहत से बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। किफायती दरों पर उत्पाद मिलने से ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ेंगी। दुकानदारों और उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक एवं जनहितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद दिया और जीएसटी सुधारों को देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ