Ro no D15139/23

स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त समाज का आधार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

*श्रमिक हित में सारंगढ़ में हुआ श्रम विभाग का कार्यक्रम*

*स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रम कार्ड पंजीयन और योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित*

रायपुर, 27 सितंबर 2025/ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि उपज मंडी प्रांगण में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ई.एस.आई.सी तथा ईएसआईएस के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जांच एवं श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे।

मंत्री श्री वर्मा ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त समाज का आधार हैं। शिविर में लगभग 800 श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन और नेत्र संबंधी जांच की गई। श्रमिकों और आमजन के लिए निःशुल्क भोजन का भी प्रबंध किया गया था।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, सांसद कविता प्राण लहरे, विधायक संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

*श्रमिक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

शिविर में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें महतारी जतन योजना के अंतर्गत 46 श्रमिकों को 9 लाख20 हज़ार रुपए,निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से 10 श्रमिकों को 10 लाख रुपए,मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से 6 हितग्राही को 1 लाख 20 हज़ार रुपए,मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से 12 श्रमिकों को 64,500 रुपए और मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से 11 श्रमिकों को 2 लाख 20 हज़ार का लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त कई श्रमिकों को व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहायता मिली, जिनमें पीताम्बर बाई बरेठ, फुलबासन पटेल, जानकी पटेल, जोईधा साहू, तेरस बाई साहू सहित अन्य श्रमिक शामिल रहे। यह आयोजन श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें