Ro no D15139/23

चिर्रा-श्यांग सहित जिले की अनेक सड़कों में बेहतर होगा आवागमन

कुदमुरा-श्यांग सहित एक दर्जन से अधिक सड़कों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया है भूमिपूजन
लगभग रूपये 173 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे सड़क निर्माण कार्य, डीएमएफ व शासन से मिली स्वीकृति

कोरबा, 28 अक्टूबर 2025/
कोरबा जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज़ हो रही है। जिले के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक दर्जन से अधिक सड़कों का भूमिपूजन किया है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा प्रवास के दौरान कुदमुरा-श्यांग मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों का भूमिपूजन किया। कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबी कुदमुरा से श्यांग तक की सड़क का निर्माण अब शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किए गए प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 दिसंबर 2024 को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुदमुरा से श्यांग मार्ग (लागत ₹935.44 लाख, लंबाई 12 कि.मी.) तथा कटघोरा विधानसभा के अंतर्गत उतरदा मंडी (बुढ़गहनिया पारा) से रेंकी मार्ग (₹669.76 लाख, लंबाई 8 कि.मी.) का भूमिपूजन किया। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में खमारमुड़ा से भुकभुकी पारा मार्ग पर अंजननाला में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (₹120.37 लाख) भी स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जून 2025 में मिली थी कोरबा को करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री श्री साय ने 12 जून 2025 को कोरबा प्रवास के दौरान जिले के विकास हेतु करोड़ों रुपये के सड़क निर्माण कार्यों की सौगात दी थी। इनमें प्रमुख कार्य हैं – कटघोरा बायपास मजबूतीकरण (₹1307.63 लाख), रंजना-लिटियाखार मार्ग (₹291.34 लाख), गिधौरी-चारपारा मार्ग (₹773.53 लाख), हिर्रीआमा-बदरागढ़ मार्ग (₹712.08 लाख), तथा झगरहा-कोरकोमा-पसरखत-चचिया मार्ग (₹2980.75 लाख) सहित अनेक सड़कों का निर्माण कार्य।
पाली, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में भी होंगे बेहतर मार्ग
मुख्यमंत्री ने पाली, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा विकासखंडों में पोलमी-तिलहा मार्ग, जमनीपाली-गजरा मार्ग, रामपुर-सिरली मार्ग, ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक सीसी सड़क, ओढालीडीह-तिलैहापारा-घटोई मंदिर मार्ग, चैतुरगढ़ पर्यटन मार्ग और घिनारा-खुंटाकुड़ा मार्ग जैसे अनेक निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया था।
डीएमएफ और शासन की महत्वपूर्ण भूमिका
इन सभी परियोजनाओं में अधिकांश सड़कें जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि से निर्मित की जाएंगी। कलेक्टर एवं डीएमएफ अध्यक्ष श्री अजीत वसंत द्वारा इन प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
कुल लागत ₹173 करोड़ से अधिक
इन सड़कों और पुल-पुलियाओं के निर्माण में लगभग रूपये 173 करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से कोरबा जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन बेहतर होगा, पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी और कृषि व औद्योगिक परिवहन को नई गति मिलेगी। यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो कोरबा को प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…