Ro no D15139/23

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने किया सियान गुड़ी का अवलोकन वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतें और प्रशासन की भूमिका को करीब से समझने का मिला अवसर

 जशपुरनगर 26 जून 2026/ जशपुर के भागलपुर रोड स्थित डे-केयर सेंटर सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सम्मान और देखभाल के लिए समर्पित एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां वरिष्ठ नागरिकों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य, मनोरंजन, पठन-पाठन एवं सामाजिक सहभागिता जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप वरिष्ठजनों के बेहतर जीवन, सम्मान और देखभाल के उद्देश्य से संचालित इस केंद्र का विगत दिवस छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा  से आए 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों के दल ने अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने न केवल केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को भी करीब से जाना। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय संवेदनशीलता और जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनका प्रभावी समाधान करने के तरीके को जानने का अवसर भी मिला।

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्री रविशंकर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री मनीष बघेल, श्री सौरभ दीवान, श्री लखेश्वर यादव एवं श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध मनोरंजन की सुविधाओं, जैसे रेडियो, टेलीविजन, कैरम, लूडो एवं अन्य इंडोर खेलों का अवलोकन किया। साथ ही पुस्तकालय, धार्मिक एवं प्रेरणादायी पुस्तकों, योग, फिजियोथैरेपी, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी ली। प्रशिक्षु अधिकारियों ने सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए आत्मीय एवं सुविधायुक्त वातावरण की सराहना भी की।
उल्लेखनीय है कि सियान गुड़ी में वर्तमान में जिले के 105 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं। यहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन, पुस्तकालय, स्वल्पाहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, योग एवं फिजियोथैरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इन सेवाओं के माध्यम से बुजुर्गों को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, बल्कि वे मानसिक रूप से प्रसन्न, सामाजिक रूप से सक्रिय और आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन भी जी रहे हैं। सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और संवेदनशील प्रशासन का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने नर हरा। वाटरफाल में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । क्षेत्र में और बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओ पर चर्चा की

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए