Ro no D15139/23

हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा 71 परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों की बैठक, कड़ी निगरानी और त्रुटिरहित परीक्षा संचालन के निर्देश

अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मण्डल के निर्देशानुसार मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर के हॉल में आयोजित बैठक में सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष सहित परिवहन कार्य में नियुक्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मण्डल से प्राप्त पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा द्वारा दिए गए। प्रशिक्षण सत्र में श्री रविशंकर पाण्डेय, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सेदम एवं श्री एल.पी. गुप्ता, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुरवार्ड द्वारा परीक्षा संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा का संचालन पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की विसंगति न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षा पश्चात् मूल्यांकन कार्य 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जिसे 2 दिवस के भीतर पूर्ण किया जाना है। इसके लिए सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि हिन्दी विषय के शिक्षकों को तत्काल मूल्यांकन केंद्र हेतु कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….