Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग हेतु सरगुजा में प्रशिक्षण सम्पन्न

राजस्व, कृषि व सांख्यिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/  किसानों को कृषि कार्यों में अधिक लाभ पहुंचाने तथा आपदा या क्षति की स्थिति में समुचित मुआवजा प्रदान करने हेतु संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरगुजा जिले में फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) संबंधी सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का आयोजन राजमोहनी देवी भवन, अम्बिकापुर में किया गया, जिसमें राजस्व, कृषि एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि संबंधी आंकड़ों की सटीकता, पारदर्शिता एवं डिजिटल रूप से संग्रहण को सुनिश्चित करना रहा, जिससे योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मदद मिल सके।

प्रशिक्षण में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत फसलों की औसत पैदावार, फसल की स्थिति, क्षति का आकलन, भू-राजस्व में छूट, खाद्य नीति का निर्धारण, भूमि का सापेक्षिक मूल्य व सिंचाई दरों का निर्धारण आदि महत्वपूर्ण कार्य किये जाते हैं। इससे किसानों को न केवल बीमा का लाभ मिलता है, बल्कि फसल आधारित योजनाओं का लाभ भी शीघ्रता से उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को गिरदावरी, वर्षा मापी, बाजार भाव एवं फसल पूर्वानुमान संबंधी तकनीकी जानकारियां भी प्रदान की गई, जो कृषि क्षेत्र में निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाएंगी।

प्रशिक्षण का संचालन राज्य स्तर से आए मास्टर ट्रेनर व पर्यवेक्षक श्री अभिमन्यु यादव तथा राजस्व निरीक्षक श्री अविनाश सराफ द्वारा किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक, कृषि विभाग के RAEO, ADO, SADO तथा सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?