Ro no D15139/23

केंद्रीय जेल में बंदियों को रक्षासूत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/  केन्द्रीय जेल अंबिकापुर के जेल परिसर में बंदियों को रक्षासूत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। बंदियों के द्वारा उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण लिया गया तथा आकर्षक सुंदर राखियां तैयार की गई। निर्मित राखियों को महिला बंदिनियों को जेल से बाहर अपने भाईयों को भेजने हेतु प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री अक्षय सिंह राजपूत, उप जेल अधीक्षक श्री आर.आर. मातलाम, सहायक जेल अधीक्षक श्री ए के बाजपेयी, सहायक जेल अधीक्षक श्री सौरभ ए शर्मा एवं सहायक जेल अधीक्षक किरण सिंह मरावी उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक श्री राजपूत ने बताया कि रिहाई पश्चात भी यह कार्य उनके जीविकोपार्जन के साधन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कारगार साबित होगा। बंदी कल्याण व जीविकोपार्जन हेतु भविष्य में ऐसे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व हेतु 09 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। सुरक्षात्मक पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण, बिना किसी व्यवधान के संपन्न किया जा सके।
  • Related Posts

    ट्रेनी आई पी एस राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप

      अंबिकापुर – अंबिकापुर के CSP और ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप हरियाणा निवासी एक व्यक्ति…

    Read more

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं