Ro no D15139/23

जशपुर में पहली बार विमान उड़ाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

आगडीह में सीजी एअर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स ले रहे है प्रशिक्षण

जशपुरनगर, 11 मार्च 2025/ आगडीह के हवाई पट्टी से उड़ान भरते और लैंड करता हुआ प्रशिक्षु विमान आस-पास लोगों के लिए एक रोमांच का विषय बना हुआ है। प्रशिक्षण के उद्देश्य से लाए गए यह विमान 7 मार्च से रोज सुबह आसमान की सैर कर वापस जमीन पर आ जाता है।  दरअसल आगडीह हवाई पट्टी से 3 सीजी एअर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के चयनित केडेट्स को हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायपुर से बाहर जशपुर जिले में पहली बार हो रहे प्रशिक्षण को लेकर केडेट्स मे भी भारी उत्साह है। एक तरफ जशपुर का मनोरम दृश्य और प्रशिक्षण पाने का उत्साह उनके जोश को दोगुना कर देता है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के शुरूआत में 10 केडेट्स का विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दिया जा रहा है। 100 कैडेट्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्वीन सीटर एसडब्ल्यू 80 विमान से दिया जा रहा है प्रशिक्षण
आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। सिंगल इंजन ट्वीन सीटर वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विमान 20 हजार फीट तक उड़ान भर सकता है। फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1000 फीट तक ही उड़ान का संचालन किया जा रहा है। कमांडिग ऑफिसर ने बताया की यह प्रशिक्षण केडेट्स के सुनहरे भविष्य की नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के एयर विंग से  सी प्रमाण पत्र परीक्षा में अच्छे ग्रेडिंग से पास करने पर केडेट्स सीधे एयर फ़ोर्स के इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं।
 एअर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण
प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया की वे पहली बार जशपुर में प्रशिक्षण के लिए आए हैं। यहां का साफ-स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण में फ्लाईंग की ट्रेनिंग लेना उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया की वे एअर फोर्स पायलट बनना चाहते हैं और यह प्रशिक्षण उनका सपना को पूरा करेगा। इसी तरह प्रशिक्षण ले रहे प्रांशु चौहान ने बताया की यहां पर एअर ट्रैफिक क्लीयर रहता है। रनवे भी क्लीयर मिलने की वजह से प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। यहां का  स्वच्छ वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य होने की वजह से जशपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
जशपुर में पहली बार हो रहे उड़ान प्रशिक्षण कार्यक्रम से जिले के लोगों में भी भारी उत्साह है। खासकर युवावर्ग को यह प्रशिक्षण काफी आकर्षित कर रहा है। ग्रामीण विकास लकड़ा और राजू कुजूर के लिए आगडीह के हवाई पट्टी से रोज विमान के उड़ान भरते और उतरते देखना रोमांच से भर देने वाला है। उन्होंने बताया की इससे उत्साहित उनके  घर और आसपास के बच्चों के मन में एनसीसी से जुड़ने और पायलट बनकर विमान चलाने का सपना पल रहा है।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने