Ro no D15139/23

प्रयोगशाला प्रणाली सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

अम्बिकापुर । प्रयोगशाला प्रणाली सुदृढ़ीकरण (दक्ष-लैब) के सम्बन्ध में बुधवार को एक श्रृंखलाबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम (कैस्केड ट्रेनिंग) का आयोजन अंबिकापुर में किया गया। प्रयोगशाला प्रणाली सुदृढ़ीकरण का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता और कार्यकुशलता को बढ़ाना है। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (फाइंड) सीमेंस हेल्थीनियर्स के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत दक्ष परियोजना के तहत आयोजित किया गया। श्रृंखलाबद्ध प्रशिक्षण फरवरीदृमार्च 2025 में आयोजित प्रशिक्षक प्रशिक्षण (ToT) सत्रों पर आधारित है, जिनमें मास्टर ट्रेनरों को प्रयोगशाला प्रणाली से संबंधित उन्नत तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल प्रदान किए गए थे। अंबिकापुर सत्र का उद्देश्य उन जानकारियों को जिला स्तर पर लागू करना था, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता मानकों और संचालन दक्षता में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में सरगुजा, कोरिया और सूरजपुर जिलों से 27 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में गुणवत्ता सुनिश्चितता, जैव सुरक्षा, उपकरण रखरखाव, डाटा प्रबंधन और लैबोरेटरी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (लिम्स) जैसे डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

    *शुगरबीट की किस्म एलएस-6 की खेती एवं गन्ना के साथ अंतफसली पर अनुसंधान प्रारंभ* *किसानों के आय बढ़ाने में होगी सहायक* रायपुर, 3 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?