Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी प्रबंधन, किसान बैजनाथ ने बताई खरीदी प्रक्रिया आसान, धान खरीदी व्यवस्था से हुए संतुष्ट

जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में चल रही पारदर्शी और सुगम व्यवस्था का लाभ किसानों तक सीधे पहुंच रहा है। अंबिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खाला के किसान   बैजनाथ सिंह ने बताया कि इस बार धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सरल और सुविधाजनक हो गई है।
उन्होंने बताया कि उनका रकबा 160 क्विंटल धान का है। विक्रय के लिए उन्होंने पहला 80 क्विंटल का टोकन उपार्जन समिति से कटवाया, जिसकी प्रक्रिया पूरी तरह सहज रही और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
बैजनाथ ने बताया कि करजी उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही समिति कर्मचारियों ने सहयोग किया। धान का नमी परीक्षण तुरंत किया गया और उसके बाद बारदाना भी समय पर उपलब्ध कराया गया। तौल प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता से की गई, जिससे किसानों का भरोसा और बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की सरकार में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिल रहा है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत और प्रोत्साहन है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
किसान   बैजनाथ बताते हैं कि प्राप्त राशि से वे खेती का दायरा बढ़ाने और बच्चों को उच्च शिक्षा देने में उपयोग कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्था पूरी तरह संतोषजनक है और धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है।

  • Related Posts

    साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

    [मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ] जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 — बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

        पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम; अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट