Ro no D15139/23

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से धान विक्रय हुआ सुगम, सरल और आसान

डिजिटल टोकन सुविधा से किसानों का समय, श्रम और खर्च की हो रही बचत
किसान तुहंर टोकन ऐप से 24×7 धान विक्रय के लिए टोकन काटने की व्यवस्था

   राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई डिजिटल एवं पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को न केवल सुविधा मिल रही है, बल्कि उन्हें एक सम्मानजनक और भरोसेमंद अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द के किसान   राजू लाल टेकाम ने धान विक्रय के दौरान मिली व्यवस्थाओं की सराहना की
कृषक   टेकाम ने बताया कि इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण धान की पैदावार बेहतर रही है और उनके पास लगभग 100 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने तुहंर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 50 क्विंटल धान का टोकन काटा है। डिजिटल तकनीक प्रणाली से टोकन कटाने की प्रक्रिया आसान हुई है और अब किसानों को समिति में लाइन लगाने या बार-बार आने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
उन्होंने बताया कि शिवपुर धान उपार्जन केन्द्र में पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण एवं बारदाना की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे बिना किसी रुकावट के धान विक्रय हुआ। केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को सुविधा मिल रही है।
किसान श्री टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के शासन में किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है और वे धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी  फसलों की खेती कर आमदनी बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है और खेती को लाभ का व्यवसाय  बनाया है। धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट   टेकाम ने मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : श्री रामविचार नेताम* *“संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि* *मत्स्य बीज उत्पादन में…

    Read more

    डोंगरगढ़ में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदारों पर लगया गया अर्थदण्ड

    *- दुकानदारों एवं नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील* राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वच्छता एवं…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये