Ro no D15139/23

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारत माता की जयकारे से देशभक्ति के रंग में गूंजा शहर
जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर, एसपी एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हुए शामिल

अम्बिकापुर 13 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के अंतर्गत आज अम्बिकापुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरण के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल से हुआ, जोकि महामाया चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुई। रास्ते भर देशभक्ति और स्वच्छता के साथ ही भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री आलोक दुबे सहित कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यात्रा में हजारों की संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी जयकारे लगाए। उनकी देशभक्ति से शहर की गलियां गूंज उठीं और माहौल देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत हो गया।

गांधी स्टेडियम में यात्रा का समापन हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और स्वच्छता एवं राष्ट्र प्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया, जिससे पूरे मैदान में देशभक्ति की ध्वनि गूंज उठी।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!