Ro no D15139/23

रजत जयंती सप्ताह में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अम्बिकापुर 13 अगस्त 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा और महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दरिमा में रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जगदेव राम प्रधान एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता की दिशा में प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर कुराश, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित मेहंदी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ जैसी खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विभागीय टीम ने लैंगिक समानता, मासिक स्वच्छता, साइबर क्राइम से बचाव, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्डलाइन 1098 की जानकारी दी।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नामांकित किया गया है, जिन्हें 5 सितंबर को मिशन शक्ति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति हब से जिला समन्वयक श्रीमती नूतन सिन्हा, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलमणि एक्का, वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मालती साक्य, शिक्षकगण और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!