Ro no D15139/23

नशा मुक्ति के संदेशवाहक तुलसीराम साहू सम्मानित, युवाओं से जुड़ने का आह्वान

धमतरी, 28 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY)

जिले में आयोजित युवा उत्सव 2026 के अंतर्गत कलेक्टोरेट सभा कक्ष में हुए सम्मान समारोह में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से नशा मुक्ति के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे युवा तुलसीराम साहू को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके समर्पण, साहस और समाज के प्रति सकारात्मक पहल की सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से समाज को बाहर निकालने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम है, और तुलसीराम साहू का प्रयास इस दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी इस अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

तुलसीराम साहू द्वारा नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइकिल के माध्यम से धमतरी से नेपाल तक की यात्रा की गई, जिसे प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल बताया गया। उनकी इस यात्रा ने आमजन में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं को सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रेरित किया है।

अपने अनुभव साझा करते हुए तुलसीराम साहू ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने दिल्ली के लाल किला से नारी सुरक्षा का संदेश देते हुए साइकिल यात्रा प्रारंभ की थी। इसके पश्चात वर्ष 2024 में अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि से नशा मुक्ति का संदेश लेकर यात्रा निकाली। हाल ही में नेपाल यात्रा के दौरान उन्हें विभिन्न स्थानों पर आमजन का व्यापक सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, उपसंचालक समाज कल्याण डॉ. मनीष पांडे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई