Ro no D15139/23

ग्राम सुकुलदैहान के हथकरघा बुनकरों को दिया गया दो दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण

राजनांदगांव 23 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रैंप योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के हथकरघा बुनकरों के लिए दो दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्यम पंजीकरण कराने वाले एवं पूर्व में तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बुनकरों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा पारंपरिक बुनकरों को नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन डिजिटल प्लेटफॉम्र्स एवं बिजनेस ब्रांडिंग के बारे में बताया गया। सरकारी विभागों को उत्पाद बेचने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर पंजीयन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि ई-कॉमर्स अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं। एक सफल स्टार्टअप के लिए बिजनेस मॉडल तैयार करने तथा अपने ब्रांड की वैल्यू बढ़ाने के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुनकरों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन की प्रक्रिया, सब्सिडी सहित अन्य जानकारी दी गई। केन्द्र सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बुनकरों को अपने पारंपरिक उत्पादों को जिले की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें अपने बिजनेस प्लान को बड़े स्तर पर सर्कुलेट कर निवेशकों एवं बाजार को आकर्षित करने के तरीकों के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर श्री प्रकृति गौतम, जिला समन्वयक श्री भव्यजीत गौतम, श्री तुलेश्वर सार्वा द्वारा बुनकरों को प्रशिक्षण दिया गया। चॉइस कंसल्टेंसी द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में आयरन एवं स्टील सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले एवं प्रशिक्षण का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव में संपर्क कर प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करा सकते है।
क्रमांक 119 —————–

  • Related Posts

    हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश

        जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान 31 अगस्त तक सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा 10 अगस्त 2026/जल जीवन मिशन की…

    Read more

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन   *15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात