Ro no D15139/23

अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क आपरेशन

राजनांदगांव 23 फरवरी 2026। अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर विशेष वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, श्रीमती शीला सिन्हा, श्रीमती किरण बारले एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, उनका कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण का कार्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा किया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित भारत को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है, इस कार्य के लिए जिले को 100 वयो वृद्धजनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में चिन्हांकित मरीजों में से 25 वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिजनों के साथ-साथ विशेष वाहन द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स हॉस्पिटल) रायपुर के लिए रवाना किया गया। एम्स हॉस्पिटल में एक्सपर्ट टीम द्वारा जांच उपरांत नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चिन्हांकित मरीजों के साथ नोडल अधिकारी श्रीमती सुखमा चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सहयोगी श्री संतोष साहू, श्रीमती कंचनकला मेश्राम, श्रीमती आराधना थवाईत, समीरक्षत्री एवं टीम रवाना हुई।
क्रमांक 120 —————–

  • Related Posts

    हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश

        जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान 31 अगस्त तक सुनिश्चित करने के निर्देश कोरबा 10 अगस्त 2026/जल जीवन मिशन की…

    Read more

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन   *15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से बनेगा प्रदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात